छत्तीसगढ़

दुर्ग में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, इतना माल जब्त

jantaserishta.com
14 Oct 2026 9:47 AM IST
दुर्ग में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, इतना माल जब्त
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे राजस्थान के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 15.737 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों पुराने पुल के पास पुलगांव नाला स्थित हनुमान मंदिर के बगल में खड़े थे। उनके पिट्ठू बैग में गांजा रखा था और वे उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे।
मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 13 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने पुल के पास तीन युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी और जरूरी कानूनी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के बैग से गांजा मिला। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 15.737 किलो निकली। पुलिस ने तीनों मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू राम माहिया (19), अभिमन्यु सिंह (20) और रामानंद चौधरी (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कालू राम माहिया और रामानंद चौधरी राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, अभिमन्यु सिंह राजस्थान के सीकर जिले का निवासी है।
पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी गांजा कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे। इस काम में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story