छत्तीसगढ़

तीन युवकों की नदी में डूबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
23 Oct 2025 8:40 PM IST
तीन युवकों की नदी में डूबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार भाटापारा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव में स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की नदी में डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया।
दीपावली के त्योहार के दौरान बिलासपुर के दो युवक, भावेश और युगल प्रकाश अपने दोस्तों से मिलने सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम किरहुल आए थे। वहां से वे पास के ही एनीकेट में नहाने गए, जहां उनके साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ और तीन युवकों की मौत हो गई, जिनमें दो युवक सगे भाई थे।
नहाने के दौरान बहे युवकों में से एक युवक युगल प्रकाश साहू ने बहाव के दौरान एनीकट के पत्थर को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं ग्रामीणों व सिमगा पुलिस की मदद से युवक को बाहर निकाला गया उसे भी चोट लगी थी जिसे देखते हुए उसे तत्काल हास्पिटल भेजा गया जहां ईलाज जारी है।
घटना के संबंध में एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चारों युवक नहाने के लिए नदी में बने एनीकेट में गये थे इसी दौरान पानी के तेज बहाव में नियंत्रण खो दिए जिसमें तीन युवक गहराई में समा गए व चौथा युवक एनीकट के बीच की दीवार से लंबे समय तक चिपककर बैठा रहा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनते ही रस्सियों और डंडों की मदद से युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और युवक को बाहर निकाल जान बचाई वहीं रात होने से तीन युवक नहीं मिले जिनकी आज फिर खोजबीन की गई जिसके बाद तीनों युवकों का शव आज दोपहर में बरामद हुआ।
मृतक युवकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान हो चुकी है, जो इस प्रकार है-
भावेश साहू, पिता संतराम साहू, निवासी तारबाहर, बिलासपुर
मुकेश साहू, पिता मानसिंह साहू, निवासी करहुल
दुलेश्वर साहू, पिता मानसिंह साहू, निवासी करहुल
बचा हुआ युवक युगल प्रकाश साहू, तारबाहर बिलासपुर जिले का निवासी है।
नदी में इस समय पानी का स्तर सामान्य से अधिक है, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि एनीकट के आसपास कोई सुरक्षा बैरियर या चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story