छत्तीसगढ़

तीन युवक गिरफ्तार, हथियार लेकर लोगों को डराना पड़ा भारी

jantaserishta.com
25 Aug 2025 9:58 AM IST
तीन युवक गिरफ्तार, हथियार लेकर लोगों को डराना पड़ा भारी
x
छत्तीसगढ़.
सक्ती: सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार और चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक तलवार और दो चाकू जब्त किए हैं।
दरअसल, 23 अगस्त को सक्ती बस स्टैंड से पुलिस को सूचना मिली। कुछ युवक हथियार लेकर लोगों को डरा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार यादव उर्फ दाऊ (22), वाजिद खान उर्फ राजू (21) और अनिल कुमार यादव उर्फ पिंटू (25) के रूप में हुई।
आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि उन्होंने इन अवैध हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो और रील भी शेयर की थी। इससे आम लोगों में डर का माहौल बना।पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story