छत्तीसगढ़
सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र
Shantanu Roy
11 July 2026 7:18 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित सेवा-सेतु पोर्टल नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी से पहुंच रहा है। रायगढ़ के गुजराती गली, दरोगापारा निवासी विकास कुमार पंचाल ने अपने तीन वर्षीय पुत्र आरव पंचाल का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। विकास कुमार पंचाल ने बताया कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा-सेतु केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। सभी दस्तावेज पूर्ण होने के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका आवेदन शीघ्र निराकृत किया गया और उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनके बच्चे के भविष्य में शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो गया है। उन्होंने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा-सेतु केन्द्रों ने आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान बना दिया है। राज्य शासन ने डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लोक सेवा केन्द्रों को नया स्वरूप देते हुए उन्हें सेवा-सेतु केन्द्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 442 सेवाएं कर दी गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा-सेतु केन्द्रों के विस्तार से अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत होने के साथ-साथ डिजिटल सुशासन को भी नई मजबूती मिल रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





