छत्तीसगढ़
तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, मारे जाने का था खौफ
jantaserishta.com
11 Oct 2025 10:40 AM IST

x
बीजापुर: आत्मसमर्पण करें या न करें इसके ऊहापोह में माओवादी संगठन के पड़े होने के बीच तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. तीन दशकों तक नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.
कुकंती वैंकटैया, दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है. 36 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा था. वहीं मोमिलिडला वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य रहा, जो 35 वर्षों से भूमिगत था. इसी तरह तोडेम गंगा सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार प्रभारी 21 वर्षो से माओवादी संगठन से जुड़ी थी.
तीनों वरिष्ठ माओवादी नेताओं का संगठन की हिंसक विचारधारा से मोह भंग हुआ और वह मुख्य धारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जी ने की इच्छा रखते हैं. आत्मसमर्पण की यह बड़ी सफलता तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस के ताजा अभियान के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम माना जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





