छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, तृतीय चरण में 9 बजे तक 8.49 प्रतिशत मतदान

Nilmani Pal
23 Feb 2025 10:06 AM IST
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, तृतीय चरण में 9 बजे तक 8.49 प्रतिशत मतदान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।

वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में सबेरे 9:00 बजे तक हुए मतदान की जानकारी

पुरुष -8.12%

महिला -8.83%

औसत -8.49%

Next Story