छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, 1 बजे तक 45.52 प्रतिशत मतदान

Nilmani Pal
17 Feb 2025 2:39 PM IST
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, 1 बजे तक 45.52 प्रतिशत मतदान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह 6:45 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 45.52% वोटिंग हुई है। इसमें पुरुष 43.50 परसेंट, 46.12% महिला और 5.77 परसेंट अन्य ने मतदान किया। CM विष्णुदेव साय के समधी समेत 6 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सूरजपुर के वीरपुर मतदान केंद्र पहुंची। लाइन में लगकर मतदान किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।


Next Story