छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 33.05 प्रतिशत मतदान

Nil dhankar
23 Feb 2025 12:56 PM IST
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 33.05 प्रतिशत मतदान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए और आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे 33.05% वोटिंग हुई है। 32.39% पुरुष और 33.05% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं मतदान एक रात पहले एक सरपंच प्रत्याशी की मौत भी हुई है।

बता दें कि, सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वहीं वोटों की गिनती भी होगी। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।

पंचायत चुनाव से पहले तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृतक चतुर सिंह सिदार पहले भी दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Next Story