छत्तीसगढ़

दो किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Rani Sahu
22 Nov 2022 7:05 PM GMT
दो किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने सोमवार देर रात दो किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने सोमवार देर रात दो किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बांकी मोंगरा रोड गौठान के पास लखनपुर में तीन लोग अपने वाहन से गांजा की खेप कहीं खपाने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। तभी बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका और पूछताछ की तो तीनों हड़बड़ा गए।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग पैकेट में दो किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बेचने के लिए निकले की बात बताई। फिलहाल पुलिस सप्लायर और खरीदार को लेकर जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story