छत्तीसगढ़
अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 32 किलो गांजा जब्त
Shantanu Roy
4 March 2022 9:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़
कवर्धा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने तस्करों के पास से 32 किलो गांजा भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने कार में स्पेशल चैम्बर बनाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ये मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।
Next Story





