छत्तीसगढ़

नदी में नहाने के दौरान तीन लोग डूबे, चाचा-भतीजे की मौत, एक को बचाया गया

jantaserishta.com
5 May 2026 8:35 PM IST
नदी में नहाने के दौरान तीन लोग डूबे, चाचा-भतीजे की मौत, एक को बचाया गया
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: सरगुजा जिले में मेंड्राकला क्षेत्र स्थित खर्रा नदी में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मायापुर (चांदनी चौक) निवासी अमन कुमार (19 वर्ष) पिता अमला कुमार और उज्जवल दीप भराती (17 वर्ष) पिता कृष्णा प्रसाद भराती अपने साथी समर्थ सोनी (17 वर्ष) निवासी जरहागढ़ के साथ मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे।
घटना में अमन कुमार और उज्जवल दीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समर्थ सोनी को गंभीर हालत में बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का तरणताल बंद होने के कारण तीनों युवक नदी में नहाने पहुंचे थे। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर खर्रा नदी में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भी इसी स्थान पर मामा-भांजी की डूबने से मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story