छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों का सरेंडर

Nilmani Pal
21 Oct 2024 10:03 AM GMT
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों का सरेंडर
x

दंतेवाड़ा dantewada news। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से दो इनामी समेत 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है। बता दें कि इनमें से दो नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। वहीं, ये तीनों मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। बता दें कि नक्सलियों में SP गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है। dantewada

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। बीते 19 अक्टूबर को भी नक्सली दंपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। नक्सली दंपति की पहचान असीन और अंजू के रूप में हुई है। आसिम पर 6 लाख रुपए और अंजू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और नक्सल गतिविधियों के आरोप शामिल है। इस सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत भी बताई जा रही है।

Next Story