छत्तीसगढ़

अध्यक्ष पद के लिए छन्नी सहित तीन नाम और...

Nilmani Pal
19 July 2023 6:12 AM GMT
अध्यक्ष पद के लिए छन्नी सहित तीन नाम और...
x

दावेदारों में उषा और हेमा का नाम सबसे ऊपर, छन्नी साहू का नाम भी शामिल

रायपुर (जसेरि)। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्यसभा सांसद भी हैं। नए महिला अध्यक्ष के लिए दो नाम आगे आए है। महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल और राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इन्हीं में से किसी एक महिला को महिला कांग्रेस की कमान मिलने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के अंदर खाने से यह भी जानकारी आ रही है कि भूपेश बघेल खुज्जी विधायक छन्नी साहू का नाम अध्यक्ष के लिए आगे बढ़ा सकते है। सूत्रों को कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव छन्नी साहू को नहीं लड़ाकर वहां से राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान को टिकट दी जा सकती है। इसलिए छन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा अचानक कोई चौथा नाम भी आ जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

महिला कांग्रेस में भी बदलाव: माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन में भी बदलाव होगा। इससे पहले चुनावी वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा सदस्य दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी है। अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौंप दी है। बता दें कि दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं। इधर, मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ से हटाकर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। जबकि प्रेमसाय सिंह टेकाम को शिक्षा मंत्री के पद हटाकर उन्हें राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था।

Next Story