छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 3 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में जेसीबी से कुचलकर मौत
jantaserishta.com
14 Jun 2023 1:31 PM IST

x
DEMO PIC
बोरवेल की खुदाई करने वाली टीम का हिस्सा थे।
रायचुर: छत्तीसगढ़ के तीन प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक के रायचुर जिले में हुए एक हादसे में जान चली गई। पुलिस के मुताबिक नीलावंजा गांव में मंगलवार की रात जेसीबी से कुचले जाने से तीनों मजदूरों ने जान गंवा दी। मृतकों की शिनाख्त विष्णु (26), शिवराम (28) और बलराम (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों नीलावंजा गांव में बोरवेल की खुदाई करने वाली टीम का हिस्सा थे।
ड्रीलिंग के बाद तीनों खेत की ओर जाने वाली सड़क पर सोए थे। इसी दौरान ड्राइवर ने तीनों पर जेसीबी चढ़ा दी। देवादुर्गा पुलिस घटनास्थल की जांच करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ प्रवासी मजदूरकर्नाटकमौतकर्नाटक पुलिसChhattisgarhChhattisgarh migrant laborersKarnatakadeathKarnataka Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





