छत्तीसगढ़

उधारी के पैसों को लेकर विवाद, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने मजदूर पर किया हमला

Shantanu Roy
11 Oct 2025 6:39 PM IST
उधारी के पैसों को लेकर विवाद, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने मजदूर पर किया हमला
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिले के ग्राम कानाकोट में उधारी के पैसों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और गंभीर हमले तक पहुंच गया। तीन लोगों ने मिलकर एक मजदूर को न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कानाकोट का निवासी है और रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उसने बताया कि उसने गांव के पंचराम कुर्रे को पहले उधारी में कुछ पैसे दिए थे। पैसे की वापसी के लिए वह 5 अक्टूबर 2025 को पंचराम के घर गया था, लेकिन वहां पंचराम नहीं मिला। उसके पिता परशुराम कुर्रे ने बताया था कि पंचराम रायपुर में काम करने गया है और उसी से जाकर पैसे मांगना।

पीड़ित ने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे वह परशुराम कुर्रे के घर के पास खड़ा था, तभी परशुराम कुर्रे, उसकी पत्नी पीतर बाई कुर्रे और उनका बेटा पंचराम कुर्रे वहां आ गए। तीनों ने मिलकर कहा “तू कौन होता है हमारे घर आकर पैसा मांगने वाला।” इसके बाद उन्होंने उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए एक राय होकर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, परशुराम कुर्रे ने लकड़ी के डंडे से पीड़ित के सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं पंचराम और पीतर बाई ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान पीड़ित का भाई बिरेन्द्र कुमार बंजारे बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी गालियां देते हुए पीट दिया।

मारपीट में पीड़ित के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि बिरेन्द्र की कमर, बाएं हाथ और पैर में चोट लगी। घटना को गांव के अश्वनी घृतलहरे, जय घृतलहरे और आसपास के कई लोगों ने देखा और सुना। इसके बाद दोनों भाइयों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने रिपोर्ट में कहा कि गाली-गलौज और हमले की इस घटना से वह भयभीत है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई चाहता है। फिलहाल पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूर और उसके भाई का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।
Tagsकानाकोट मारपीटबलौदाबाजार समाचारउधारी विवादपरशुराम कुर्रे हमलापंचराम कुर्रे झगड़ापरिवारिक विवादग्रामीण हिंसाछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईरायपुर मजदूरअपराध समाचारKanakot fightBalodabazar newsloan disputeParshuram Kurre attackPanchram Kurre fightfamily disputerural violenceChhattisgarh police actionRaipur laborerscrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story