छत्तीसगढ़

महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, कच्ची महुआ शराब जब्त

jantaserishta.com
27 Nov 2026 6:03 PM IST
महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, कच्ची महुआ शराब जब्त
x
रायगढ़: जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के विरुद्ध एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 5,700 रुपये है। यह कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के सतत पर्यवेक्षण एवं चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
पहली कार्रवाई में दिनांक 27.11.2026 को चौकी प्रभारी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस को ग्राम गोपी महका में एक व्यक्ति द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम गोपी महका स्थित एयरटेल टॉवर के सामने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार सिदार पिता दुकालू राम उम्र 31 वर्ष निवासी रतन महका, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे में रखे सफेद रंग के जरिकेन एवं हरे रंग की प्लास्टिक बोतल की तलाशी लेने पर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 611/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई में ग्राम महुआपाली मालधक्का रोड के पास एक युवक बोरी में महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की। उसने अपना नाम सुशील बघेल पिता ननकी बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी महुआपाली, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी बोरी से 13 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1,300 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 609/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
तीसरी कार्रवाई में पुलिस टीम को मालधक्का रोड महुआपाली में अवैध शराब बिक्री के लिए कुछ लोगों के ग्राहकों का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां एक महिला सफेद-लाल रंग का थैला लिए मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम यशोदा बाई सतनामी पिता स्व. भीखम सतनामी उम्र 41 वर्ष निवासी महुआपाली, चौकी खरसिया बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी 12 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2,400 रुपये है। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 610/2026धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस प्रकार खरसिया पुलिस ने तीन अलग-अलग रेड कार्रवाई में कुल 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर एक महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story