छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू लेकर घूमते तीन चाकूबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 Feb 2023 11:37 PM IST
रायपुर में चाकू लेकर घूमते तीन चाकूबाज गिरफ्तार
x
छग
रायपुर। थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चंडी मोड़ पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन उम्र 20 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी गातापार थाना अभनपुर जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुता गौठान के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी तुलेश बैस पिता रामकिशुन बैस उम्र 19 साल निवासी ग्राम तुता थाना अभनपुर जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 63/23 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना मौदहापरा क्षेत्र में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी ओम प्रकाश भूटान पिता मोहनलाल भूटान उम्र 32 साल साकिन एचएमटी चैक हांडी पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 32/23 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Next Story