छत्तीसगढ़
हिट एंड रन के तीन पीड़ितों को मिली 2-2 लाख की राहत राशि मिली
Shantanu Roy
19 May 2025 8:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा “हिट एंड रन मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022” लागू की गई है। राहत राशि के लिए आवेदनकर्ता को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शव परीक्षण रिपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और दुर्घटना से संबंधित अन्य दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के पास आवेदन करना होता है। रायपुर जिले में अब तक हिट एंड रन के 40 मामलों में कुल 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
इनमें से तीन पीड़ितों- तिजेश्वरी बाई साहू (रावाभाठा, रायपुर), रगसिल यादव (ग्राम पसौरी, तिल्दा-नेवरा) और अशोक वर्मा (ग्राम निनवा, तिल्दा-नेवरा) को आज दो-दो लाख रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। उल्लेखनीय है कि हिट एंड रन की घटनाएं वह होती हैं, जहां कोई अज्ञात वाहन चालक किसी व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को टक्कर मारकर बिना रुके, मदद किए या पुलिस को सूचना दिए मौके से फरार हो जाता है। ऐसे मामलों में पीड़ित या उनके परिजन सरकार से मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत यदि किसी की मृत्यु होती है, तो मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है, तो उसे 50 हजार रुपये की राहत राशि दी जाती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





