छत्तीसगढ़

तीन की मौत अब तक, घायलों से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा

Nil dhankar
9 March 2025 1:34 PM IST
तीन की मौत अब तक, घायलों से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा
x

कबीरधाम। जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की। उपमुख्यमंत्री ने कहा,यह हादसा बेहद दुखद है। सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घायल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Next Story