
रायपुर: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार को JCB मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे तीन बच्चियां खेल रही थीं, जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। दीवार गिरते ही तीनों बच्चियां मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही दौड़कर बच्चियों को बाहर निकाला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





