छत्तीसगढ़
घटिया स्टील चैन लिंक सप्लाई पर तीन जेम वेंडरों की ब्लैक लिस्टिंग
Shantanu Roy
30 Sept 2025 11:26 PM IST

x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल ने घटिया माल सप्लाई करने वाले तीन जेम वेंडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वनमंडल के डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने इन तीनों वेंडरों को ब्लैकलिस्टेड करते हुए उनकी जमा अमानत राशि राजसात करने के निर्देश जारी किए हैं।
डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि दीपाली इंटरप्राइजेज, राजनांदगांव को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक सप्लाई का कार्य आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत कुल 1,98,332 किलोग्राम चैन लिंक सप्लाई की जानी थी, जिसकी राशि लगभग 1 करोड़ 74 लाख 33 हजार रुपए थी। हालांकि जांच में पाया गया कि दीपाली इंटरप्राइजेज द्वारा सप्लाई की गई सामग्री प्राक्कलन के अनुरूप नहीं थी और गुणवत्ता मानक भी घटिया स्तर की पाई गई। इसके बाद फर्म की अमानत राशि 5 लाख 23 हजार रुपए राजसात कर दी गई।
इसी प्रकार, शुभ एग्रो इंड्रस्टीज, सूरजपुर को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक का कार्य आदेश दिया गया था। इस फर्म को कुल 1,19,000 किलोग्राम चैन लिंक का कार्य दिया गया था, जिसकी राशि 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार रुपए थी। जांच में यह पाया गया कि फर्म ने भी अत्यंत घटिया और निम्न स्तर का चैन लिंक सप्लाई किया। इसके परिणामस्वरूप इस फर्म को ब्लैकलिस्टेड करते हुए जमा सुरक्षा धन 3 लाख 13 हजार 803 रुपए राजसात किया गया।
तीसरी फर्म एसजी इंड्रस्टीज, एरिया चैनपुर, मनेंद्रगढ़ को भी जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक सप्लाई का कार्य आदेश जारी किया गया था। इस फर्म को कुल 77,932 किलोग्राम चैन लिंक सप्लाई करने का आदेश मिला था, जिसकी राशि लगभग 64 लाख 99 हजार रुपए थी। जांच में पाया गया कि इस फर्म द्वारा सप्लाई की गई सामग्री अत्यंत निम्न और घटिया क्वालिटी की थी। इसके बाद फर्म की जमा अमानत राशि 1 लाख 94 हजार 986 रुपए राजसात की गई। डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने कहा कि यह कार्रवाई गुणवत्ता नियंत्रण और सार्वजनिक धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। वनमंडल ने स्पष्ट किया कि जेम पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले सभी कार्य आदेशों में गुणवत्ता और मानक का पालन अनिवार्य है। ऐसे किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





