छत्तीसगढ़

छात्रावास से अचानक गायब हुईं 3 छात्राएं, भूत के डर से भागने का दावा

jantaserishta.com
10 Oct 2026 2:22 PM IST
छात्रावास से अचानक गायब हुईं 3 छात्राएं, भूत के डर से भागने का दावा
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई लोगों की गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है, एकलौते राजधानी रायपुर से करीब 200 लोग लापता है, इसमें महिला, पुरुष और युवक भी शामिल है, लेकिन इसी बीच कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं अचानक गायब हो गई, छात्रों की गायब होने की खबर से छात्रावास में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोलावंड छात्रावास के तीन छात्राएं बीती रात से लापता है, छात्रावास वार्डन की सूचना पर सरपंच, परिजन समेत सहायक आयुक्त छात्रावास पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस थाने में भी सूचना दे दी गई है।
सहायक आयुक्त ने दावा करते हुए कहा कि, तीनों छात्राएं भूत के डर से हॉस्टल से भाग निकले है, वहीं छात्राओं के परिजनों ने छात्रावास के अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है, उनका कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।
बता दें कि रायपुर में पिछले शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे में गुमशुदगी की 159 FIR दर्ज की गई हैं। दर्ज मामलों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। कुल 78 महिलाएं लापता हैं, जिनमें गृहणियां, नवविवाहिता और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे व नाबालिग और 10 बुजुर्ग लापता हैं।
सबसे ज्यादा मुजगहन में 16, उरला में 18, गुढ़ियारी में 13, खमतराई में 11, टिकरापारा में 9, डीडी नगर, पंडरी में 7-7, आमानाका, गंज, राजेंद्र नगर, खम्हारडीह में 5-5, तेलीबांधा में 4, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती में 3-3, सिविल लाइन, मौदहापारा में 2-2 और आजाद चौक, गोलबाजार, कोतवाली, कबीर नगर में 1-1 मामला दर्ज हुआ है। वहीं ग्रामीण थानों में खरोरा में 7, तिल्दा नेवरा में 5, अभनपुर, धरसीवां, मंदिर हसौद, सिलतरा में 4-4, आरंग, गोबरा नवापारा, माना कैंप में 3-3, विधानसभा में 2 और राखी में 1 मामला सामने आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story