
x
रायपुर: पिछले कुछ दिनों से वर्षा बंद है। इस कारण रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ गया है और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश भर में अभी तक 1009.9 मिमी वर्षा हो चुकी है और इसमें सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में हुई है।
शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम सामान्य रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, वर्षा न होने के कारण दिन में तेज धूप हो रही है। धूप ऐसी कि पसीने तक निकलने लगे हैं। बंद हो चुके कूलर-एसी फिर से शुरू हो गए हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियां भी पैर पसारने लगी है। स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वायरल के साथ डेंगू और टाइफाइड के मरीज भी सामने आ रहे हैं। इन्हें देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा लगातार जागरूकता कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है।
भैयाथान 3 सेमी, करतला 2 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय के तराई में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम बिहार और उसके आसपास 3.1 किमी तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।
Next Story