छत्तीसगढ़

तीन दिन बाद मिला एनीकट में बहे युवक का शव

Nil dhankar
24 Sept 2022 9:30 AM IST
तीन दिन बाद मिला एनीकट में बहे युवक का शव
x

राजनांदगांव। नगर के शिवनाथ एनीकट में नहाते वक्त बहे युवक करन यादव का शव मिल गया। एनीकट से करीब डेढ़ किमी दूर पांगरी सरदह में करन का शव देखा गया। शव नदी के किनारे में बह रहा था। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। परमेश्वरी नगर में रहने वाला करन यादव (18) बुधवार सुबह 11 बजे अपने दोस्त के साथ नहाने गया था।

जहां नदी के तेज बहाव में वह बह गया। लगातार तीन दिनों तक करना को ढूंढने के लिए दुर्ग व राजनांदगांव की एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। इसी बीच घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर करन का शव मिला। चौकी पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Story