छत्तीसगढ़
शहर के लोहिया चौक में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
Shantanu Roy
16 Jun 2026 2:57 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा महासमुंद शहर के लोहिया चौक में 16 जून से 18 जून 2026 तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पुरोहित पंकज तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य एवं बाल बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पेंद्र साहू एवं लक्ष्मी चंद्राकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, पार्षद माखन पटेल, पीयूष साहू अग्रज शर्मा, अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
शुभारंभ के पश्चात सभी ने विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शित छायाचित्र फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ऐतराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, अधोसंरचना, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
फोटो प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों और जानकारीपरक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के खातों में 4.3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही किसानों को लागत का कम से कम डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों को भी दर्शाया गया है। कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़े लगभग 2 करोड़ किसानों एवं करीब 3 लाख व्यापारियों की भागीदारी की जानकारी भी प्रदर्शनी में शामिल है। राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इसमें स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने तथा लगभग 38 हजार 400 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड रक्षा निर्यात से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।
गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, निःशुल्क राशन वितरण, महिला सशक्तिकरण तथा कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार हेतु संचालित योजनाओं को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्के आवासों के निर्माण की उपलब्धि को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भारत की तेजी से बढ़ती विकास यात्रा को प्रदर्शनी में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, समुद्र पर निर्मित अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के व्यापक विस्तार तथा वंदे भारत ट्रेनों के संचालन जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त देश में सेमीकंडक्टर निर्माण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति तथा डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत हुए परिवर्तन को भी दर्शाया गया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लखपति दीदी अभियान, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर, डिजिटल सेवाओं का विस्तार तथा सामाजिक समावेशन के प्रयासों को भी फोटो प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा आस्था स्थलों के विकास से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी स्क्रीन एवं कला जत्था के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से संबंधित वीडियो और जानकारी का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा आगंतुकों को जनमन पत्रिका तथा अन्य पुस्तक का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह फोटो प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए खुली है। बड़ी संख्या में नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को देश के विकास और सुशासन की दिशा में हुए महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





