छत्तीसगढ़
CG NEWS: तीन भाई, एक बाइक और दर्दनाक हादसा...किसी की नहीं बची जान
jantaserishta.com
15 Oct 2026 9:12 AM IST

x
आज अंतिम संस्कार.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इनमें से प्रेम धीवर (18) की सोमवार को ही बलौदाबाजार अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर हालत में रायपुर रेफर किए गए राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कोरासी गांव के रहने वाले प्रेम धीवर (18) ने इसी गांव के अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर (18) और पलारी के खिलेश्वर धीवर (18) के साथ पलारी जाने का प्लान बनाया। तीनों युवक नवरात्रि में सोमवार देर रात बाइक से दौदे से पलारी आ रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रेम धीवर की बलौदाबाजार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।
राज धीवर और खिलेश्वर धीवर का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के तीसरे दिन दोनों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। देर रात शव गांव लाए गए। आज (गुरुवार) मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रेम धीवर और खिलेश्वर धीवर कोरासी गांव के रहने वाले थे, जबकि राज धीवर पलारी में रहता था। तीनों आपस में मौसी के परिवार से रिश्तेदार थे। प्रेम के पिता दौदे में होटल चलाते हैं। प्रेम भी पिता के साथ होटल में काम करता था। तीनों नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घोटिया मोड़ को हादसों के लिहाज से खतरनाक जगह यानी ब्लैक स्पॉट माना जाता है। यहां लापरवाही के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं।
Tagsबलौदाबाजारबलौदाबाजार एक्सीडेंट न्यूज़रायपुर-पलारी मार्गBaloda BazarBaloda Bazar accident newsRaipur-Palari road
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





