
x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरी में देर रात तीन मोटरसाइकिलों में आग लगाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई इस आगजनी में तीनों बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी की घटना रात करीब ढाई बजे ग्राम कोटवार सालिक दास मानिकपुरी के घर के पास हुई। देर रात मोटरसाइकिलों में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार में आक्रोश का माहौल है।
परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आगजनी किस वजह से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आगजनी की घटना के कारणों और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





