छत्तीसगढ़
एक साथ दिखे तीन भालू, माइंस कर्मचारियों में दहशत का माहौल
jantaserishta.com
22 Oct 2026 10:45 AM IST

x
देखें वीडियो.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा माइंस एरिया में तीन भालू दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। माइंस कर्मचारियों ने भालुओं की मौजूदगी का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलने पर दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर ने लोगों से सतर्क रहने और भालुओं के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। माइंस क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी से कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को देर रात ग्राम भालूकोन्हा स्थित शिव मंदिर परिसर में भालू दिखाई दिया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भालू की हलचल कैद हुई थी, जिसके बाद उसे रविवार को जंगल की तरफ जाते देखा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





