
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाटापारा। शहर पुलिस ने राधिका दुबे आत्महत्या प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राधिका दुबे ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जिस पर से पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी जांच पर पुलिस को पता चला कि राधिका दुबे आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और आपने घरेलू समस्याओं को दूर करने के लिए राधिका दुबे ने कर्ज लिया था साल दर साल लगातार लाखो रूपये का ब्याज पटाने के बाद भी राधिका दुबे का कर्ज नहीं पट पाया था जिससे लाचार महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
उक्त प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत दिये जाने के कारण आरोपी जितेन्द्र शर्मा, अंजू गुप्ता व प्रभा साहू को औपचारिक गिरफ्तारी कर जमानत पर रिहा किया गया है। उक्त प्रकरण मे धारा 306, 34, 3, 4 ऋणियो का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





