छत्तीसगढ़

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 54 हजार ऐंठे, तीन हिरासत में

Shantanu Roy
3 March 2026 7:41 PM IST
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 54 हजार ऐंठे, तीन हिरासत में
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करगीखुर्द गांव में फर्जी क्राइम ब्रांच का रौब दिखाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक ग्रामीण पर नशे का सामान बेचने का आरोप लगाते हुए उससे 54 हजार रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक अन्य किसान को भी धमकाकर उससे रकम वसूल ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करगीखुर्द निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे उनके घर के सामने स्कॉर्पियो वाहन आकर रुका। वाहन में सवार दो युवक गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने के लिए दबाव बनाने लगे। अभिषेक ने विवाद की आशंका से घर से बाहर निकलना उचित नहीं समझा। करीब एक घंटे तक हंगामा करने के बाद युवक वहां से चले गए।
कुछ देर बाद अभिषेक के मोबाइल पर कॉल आया और उन्हें बाहर बुलाया गया। इसके बाद उनके परिचित योगेश पांडेय का भी फोन आया। पूर्व परिचय होने के कारण अभिषेक घर से बाहर निकले। बाहर निकलते ही युवकों ने उन्हें जबरन अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया और गांव से दूर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां पहुंचकर स्कॉर्पियो सवार देव बघेल ने खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताते हुए अभिषेक पर नशा बेचने का आरोप लगाया। आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उनके साथ लाल रंग की कार में विनय साहू और योगेश पांडेय भी मौजूद थे। लगातार दबाव और डर के माहौल में अभिषेक ने घर फोन कर 54 हजार रुपये मंगवाए और आरोपियों को दे दिए। रकम मिलने के बाद ही उसे छोड़ा गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी पटैता निवासी मनोज यादव के घर पहुंचे और वहां भी खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताकर धमकी देते हुए अवैध वसूली की। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकतों में लिप्त हो सकते हैं। शिकायत के बाद कोटा थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में से एक युवक पूर्व में पुलिस की गाड़ी चलाता था। वर्तमान में वह निजी वाहन चला रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस वाहन चालक रहने के दौरान उसे क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी मिली थी। उसी जानकारी का दुरुपयोग कर वह लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूली कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी अब कानून का नाम लेकर लोगों को डराने से भी नहीं चूक रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को किसी विभाग का अधिकारी बताकर दबाव बनाता है तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsबिलासपुरकोटा थानाकरगीखुर्दफर्जी क्राइम ब्रांचअवैध वसूलीस्कॉर्पियो सवार54 हजार रुपएग्रामीण से ठगीनशा बेचने का आरोपझूठे केस की धमकीदेव बघेलविनय साहूयोगेश पांडेयमनोज यादवपटैतापुलिस जांचहिरासतअपराध दर्जकिसान से वसूलीधमकीगाली-गलौजआधी रात वारदातनिजी गाड़ी चालकपूर्व पुलिस ड्राइवरनशा कारोबारगांव में दहशतबिलासपुर अपराधकोटा क्षेत्र खबरछत्तीसगढ़ न्यूजBilaspurKota police stationKargi Khurdfake crime branchillegal recoveryScorpio rider54 thousand rupeescheating a villageraccusation of selling drugsthreat of false caseDev BaghelVinay SahuYogesh PandeyManoj YadavPatetapolice investigationcustodycrime registeredrecovery from farmerthreatabusemidnight incidentprivate car driverformer police driverdrug tradeterror in the villageBilaspur crimeKota area newsChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story