छत्तीसगढ़

ओडिशा से लेकर आ रहे थे गांजा, यूपी-एमपी छोड़नी थी डिलवरी, 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 Oct 2025 1:03 PM IST
ओडिशा से लेकर आ रहे थे गांजा, यूपी-एमपी छोड़नी थी डिलवरी, 3 गिरफ्तार
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर स्थित नगरनार क्षेत्र एक बार फिर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सुर्खियों में है। बस्तर पुलिस ने दो दिनों की कार्रवाई में कुल 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे।
मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अलग-अलग वाहनों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद नगरनार पुलिस ने सरहदी इलाके में चेकपोस्ट लगाकर नाकेबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू की।
पहली कार्रवाई 29 अक्टूबर को हुई। ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को जब नगरनार चेकपोस्ट पर रोका गया, तो चालक घबराया हुआ नजर आया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 73 किलो गांजा मिला। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुराद साह (30), निवासी मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।
दूसरी कार्रवाई अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओडिशा की दिशा से आ रही
एक कार
को रोका। कार की तलाशी में 46.37 किलो गांजा बरामद किया गया। इस खेप की कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपना नाम मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35) बताया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से खरीदकर उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे, जहां इसकी तस्करी बड़े नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों का संपर्क किन गिरोहों से है और क्या स्थानीय स्तर पर भी कोई सप्लाई चेन सक्रिय है।
ASP महेश्वर नाग ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
बस्तर संभाग का नगरनार इलाका लंबे समय से ओडिशा और आंध्रप्रदेश से आने वाले नशे के तस्करों का मुख्य मार्ग माना जाता है। यहां से होकर नशीले पदार्थ मध्य भारत के कई हिस्सों तक पहुंचाए जाते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।
Tagsजगदलपुरनगरनारगांजा तस्करीओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डरबस्तर पुलिसएनडीपीएस एक्टड्रग्स बरामदगीओडिशा से यूपीएमपी रूटट्रक-कार चेकिंगASP महेश्वर नागनगरनार थानाड्रग नेटवर्कगांजा पकड़ायाJagdalpurNagarnarGanja smugglingOdisha-Chhattisgarh borderBastar PoliceNDPS Actdrug seizureOdisha to UPMP routetruck-car checkingASP Maheshwar NagNagarnar police stationdrug networkGanja seizedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null