छत्तीसगढ़
कसडोल में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
Shantanu Roy
22 July 2025 10:17 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में मारपीट कर ₹20,000 नगदी और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो अपचारी बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूटा गया एक मोबाइल फोन, ₹4,000 नगद राशि और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





