छत्तीसगढ़
20 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Shantanu Roy
19 April 2026 7:06 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18.04.2026 को ज्वाली नाला रोड, निर्माणाधीन मकान के सामने ईमली पेड़ के पास की गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति ऑटो से उतरकर अलग-अलग रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम, स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य कुचबदिया (21 वर्ष, सागर मध्यप्रदेश), पंकज कुचबदिया (21 वर्ष, भोपाल मध्यप्रदेश) और कोहिनूर कुचबदिया (19 वर्ष, दमोह मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन बैग बरामद हुए जिनमें कुल 20 किलोग्राम गांजा पाया गया। आदित्य कुचबदिया के बैग से 6 किलो गांजा, पंकज कुचबदिया के बैग से 7 किलो गांजा और कोहिनूर कुचबदिया के बैग से 7 किलो गांजा बरामद किया गया। सभी पैकेटों को नारंगी-सफेद पन्नी में पैक किया गया था। कुल बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा तीनों आरोपियों से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी, जप्ती और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपियों को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देकर तलाशी ली गई। जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा और मध्यप्रदेश से गांजा लाकर बिलासपुर में बिक्री की योजना बना रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने एक संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जप्त मादक पदार्थ को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देहाती नालसी दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story





