छत्तीसगढ़

रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 May 2026 7:20 PM IST
रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.

रायगढ़: थाना चक्रधरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मुख्य सड़क पर तीन व्यक्ति अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पंडरीपानी मेन रोड पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति एक सफेद रंग की Mahindra Scorpio वाहन के पास खड़े होकर एक धारदार तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़कर पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम विशाल चौहान पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर, घनश्याम नायक पिता बिहारी लाल नायक उम्र 19 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर तथा सदानंद पटेल पिता हाराचंद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर बताया।
आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 Arms Act एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरी कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
  “सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story