छत्तीसगढ़

घूम-घूमकर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Aug 2026 9:50 AM IST
घूम-घूमकर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: जनपद पंचायत बम्हिनडीह के चौकीदार रामशरण डड़सेना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की 17-18 अगस्त की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों के द्वारा जनपद पंचायत बम्हिनडीह परिसर में एवं सभा कक्ष के सामने लगे सबमर्सिबल पंप के लगे बिजली कनेक्शन एवं परिसर में स्थित अन्य ऑफिसो में लगे नेट केबल वायर को काट कर चोरी कर लिया थे जनपद परिसर में स्थित कृषि विकास कार्यालय के ताला को तोड़ने का प्रयास किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हिनडीह के xrey कक्ष का बिजली वायर को भी अज्ञात चोर द्वारा काट कर चोरी किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना बम्हिनडीह में अप क्रमांक 70/26 धारा 303(2) 3(5) BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
बिजली केबल कॉपर वायर की चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बम्हिनडीह पुलिस द्वारा चोरी गए बिजली कापर वायर एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिला की आरोपी जुबेर अली, जुनेर अली एवम नासिर उर्फ चीनू अली द्वारा चोरी की बिजली कॉपर वायर को बेचने की फिराक में घूम रहा था की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जनपद पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हिनडीह में लगे बिजली कॉपर केबल वायर एवं नेट केबल के तांबा वायर लगभग 10 किग्रा को चोरी करना स्वीकार किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिलीप सिंह, थाना प्रभारी बम्हिनडीह, प्रधान आर. छगन साहू, मुकेश सिंह, आर. आमिर पैकरा, मनोज कंवर, रामकुमार कंवर, भूपेंद्र गोस्वामी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
(01) जुबेर अली पिता रमजान अली उम्र 24 वर्ष
(02) जुनेर अली पिता रमजान अली उम्र 20 साल
(03) नासिर अली उर्फ चीनू पिता जाहिर अली उम्र 22 साल सभी निवासी मुसलमान मोहल्ला बम्हिनडीह
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story