
x
छग
KCG केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना गंडई पुलिस ने ग्राम बिरनपुरखुर्द में बरगद पेड़ के नीचे जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौठान के पास 52 पत्ती ताश के साथ रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र गंधर्व (30), भागवत निषाद (22) और अनिल निषाद (24) के रूप में हुई है, जो सभी बिरनपुरखुर्द गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकद राशि और फड़ से कुल 640 रुपये बरामद किए गए, साथ ही 52 पत्ती ताश भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





