छत्तीसगढ़

अवैध शराब पिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 April 2022 6:59 PM GMT
अवैध शराब पिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छग

पटेवा। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हारमुड़ा का ईश्वर जांगड़े अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम खम्हारमुड़ा में ईश्वर जांगड़े के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वर जांगड़े पिता आनंद राम जांगड़े उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम खम्हारमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम खम्हारमुड़ा का गणेश धृतलहरे अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम खम्हारमुड़ा में गणेश धृतलहरे के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गणेश धृतलहरे पिता हेमलाल धृतलहरे उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम खम्हारमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खम्हारमुड़ा का ओमप्रकाश जांगड़े अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम खम्हारमुड़ा में ओमप्रकाश जांगड़े के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश जांगड़े पिता हरिदास जांगड़े उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम खम्हारमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story