
x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में AAP के तीन नेता पार्टी से निष्कासित किए गए है। कार्रवाई आदेश में लिखा है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के कारण निम्नलिखित व्यक्तियों को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों एवं दापित्वों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
भानु प्रकाश चंद्रा मुत्रा बिसेन दुर्गा झा
पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक संबंध न रखें, उन्हें सभी आधिकारिक WhatsApp एवं अन्य सोशल मीडिया समूहों से तत्काल हटाएँ तथा सोशल मीडिया पर अनफॉलो/ब्लॉक करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Next Story





