छत्तीसगढ़

वकील को दी जान से मारने की धमकी, नशे में धुत था आरोपी

Nil dhankar
9 July 2022 4:20 PM IST
वकील को दी जान से मारने की धमकी, नशे में धुत था आरोपी
x
जाँच जारी

कोरबा। कटघोरा न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता ने दूसरे पर परसा अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ में खड़े पक्षकारों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे रोका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध घटना के 5 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।

खरमोरा निवासी अधिवक्ता रंग बहादुर सिंह (40 वर्ष) ने एफआईआर में बताया है कि वह अपने सीनियर सुनील यादव के कहने पर एक मामले की पेशी में कटघोरा न्यायालय गया था। पेशी से बाहर निकलने पर कोर्ट परिसर में ही अधिवक्ता अजय साहू शराब के नशे में पहुंचा और उसने फरसा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अधिवक्ता को शिकायत थी कि वह उसके खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। पीडि़त अधिवक्ता ने घटना की शिकायत 2 जुलाई को की थी। पुलिस ने जांच के बाद 7 जुलाई को मामले में अपराध दर्ज किया है।

Next Story