छत्तीसगढ़

जान से मारने की धमकी देते हुए व्यवसायी को पीटा, पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज

Nil dhankar
29 May 2022 5:06 PM IST
जान से मारने की धमकी देते हुए व्यवसायी को पीटा, पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज
x

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के हेमू नगर तहसीलदार गली में रहने वाले सत्य प्रकाश सिंह ईंट भट्टा चलाते हैं। उन्होंने अपने पड़ोस नागभूषण रेड्डी को ईंट दिया था। इसके स्र्पये बकाया था। शनिवार को पड़ोसी ने बकाया रकम देने के लिए ईंट भट्टा के संचालक को बुलाया।

उसके घर में पहुंचते ही पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से पिटाई की। पीड़ित ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/आम स्थान/सूनसान स्थान में प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है.

Next Story