छत्तीसगढ़

युवती को धमकी भरा मैसेज, आरोपी ने भाई और पिता को गोली मारने की धमकी दी

Nil dhankar
18 May 2022 9:46 AM IST
युवती को धमकी भरा मैसेज, आरोपी ने भाई और पिता को गोली मारने की धमकी दी
x

रायपुर। युवक द्वारा युवती को धमकी भरा मैसेज भेजने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक नयापारा निवासी हमिद रजा ने श्रद्धा जैन को वाट्सऐप में धमकी भरा मेसेज कर भाई और पिता को गोली मारने की धमकी दी है. जानकारी के मुताबिक इसके पहले भी आरोपी युवक युवती के साथ कई बार मारपीट कर चुका है।

युवती की पिता का दुकान नयापारा में है,. इस दौरान युवती वहां आती जाती थी. तभी हामिद रजा से मुलाकात हुई, फिर दोस्ती कर ली. इस दौरान कुछ हरकतों की वजह से युवती ने हामिद रजा से दोस्ती खत्म कर ली. जिसके बाद हामिद रजा ने धमकी देना शुरू कर दिया। प्रार्थियां की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story