छत्तीसगढ़

चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, महिला ने की आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत

Nilmani Pal
29 March 2022 4:28 AM GMT
चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, महिला ने की आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत
x
छग

बिलासपुर। जेल से छूटने ही हत्या के प्रयास के आरोपित ने महिला और उसके स्वजन को धमकाया है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थाना में की है। युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरखुंडी के रहने वाली कुमिता नायक ने अपनी शिकायत में बताई है कि बीते रविवार की शाम छह बजे गांव के शनि नायक बेवजह चाकू दिखाकर जान से मारने के लिए धमकी देने लगा। किसी तरह उन्होंने घर के अंदर घुसकर जान बचाई।

शनि से उसके स्वजन को खतरा है। मोहल्ला में रहने वाले मनबोध नायक के घर के लोगों को भी शनि परेशान करता है। 25 मार्च की सुबह 11.30 बजे मनबोध के बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया था। सोमवार को सुबह उसके साथ गाली-गलौज की। मना करने पर शनि ने पत्थर से मारने का प्रयास किया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला ने गांव के पंच व सरपंच के साथ रतनपुर थाना में शिकायत करने पहुंची।

शिकायतकर्ताओ ने बताया कि शनि हत्या का प्रयास के अपराध में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले वह बाहर निकला है। शनि के हरकत से उसके स्वजन भी परेशान हैं। शनि कोई काम धंधा नहीं करता है। उसकी पत्नी व बेटी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। शनि नशे का आदी है। वह शराब पीकर आए दिन स्वजन से मारपीट करता है। साथ ही मोहल्ले वालों को भी परेशान करता है। रविवार को सुबह बुजुर्ग चैतराम नायक नहाने के लिए तालाब गए थे। तब शनि ने उसके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शनि के धमकी से स्वजन परेशान हैं। वह कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। महिला ने रतनपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा।

Next Story