छत्तीसगढ़

अनहोनी की बात कर महिला को डराया, फिर जेवर लेकर फुर्र हुए ठग

Nil dhankar
16 Jan 2023 8:41 AM IST
अनहोनी की बात कर महिला को डराया, फिर जेवर लेकर फुर्र हुए ठग
x
छग
अंबिकापुर। शहर के पोस्ट आफिस इलाके में एक महिला से ठगी हो गई। भूत प्रेत का झांसा देकर ठग उससे जेवर लिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सूरजपुर निवासी निशा अग्रवाल अपने मायके अंबिकापुर आई थीं। रविवार की देर शाम को वह बाजार खरीदारी करने गई थी। वह पोस्ट आफिस के पास पहुंंची थी कि दो लोग मिले। दोनों खुद को हरिद्वार से आने की बात कहकर उसके साथ-साथ चलने लगे। भूत प्रेत व ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं होने से महिला को अनहोनी का झांसा दिया।

उसके बाद उन्होंने महिला के जेवर उतरवाए और मोजे में रखकर चलने कहा। फिर मोजे को ठगों मंत्रोच्चारण करने की बात कहकर अपने हाथ में लिया और महिला को आगे-आगे सीधे चलने कहा। कुछ दूर जाने के बाद महिला को पता चला उसके साथ रहे दोनों व्यक्ति नहीं है। पीछे मुड़कर देखा तो उसे ठगे जाने का पता चला। उसने अपने स्तर पर कुछ दूर पीछे जाकर तलाश किया पर जब पता नहीं चला तो उसने पुलिस में शिकायत की। महिला से ठगों ने सोने की चेन, कान की बाली सहित उसके शरीर पर रहे करीब डेढ़ लाख जेवर पार कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story