छत्तीसगढ़

बंजारी मंदिर परिसर में लोगों को चाकू से डराया, बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
31 March 2024 4:59 PM IST
बंजारी मंदिर परिसर में लोगों को चाकू से डराया, बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। बंजारी मंदिर परिसर में लोगों को डराने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि बंजारी मंदिर परिसर रावांभाठा में एक व्यक्ति लोहे का खुखरीनुमा धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है। जिस पर तत्काल आरोपी सुखदेव यादव पिता लाला यादव उम्र 34 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय के सामने रावांभाठा को गिरफ्तार किया गया। और उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे लोहे का चाकू जप्त किया गया है। वही आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 302/2024 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


नाम आरोपी

(01) सुखदेव यादव पिता लाला यादव उम्र 34 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय के सामने रावांभाठा रायपुर


Next Story