छत्तीसगढ़

महिला वकील को धमकी: रास्ता रोककर युवकों ने किया गाली-गलौज

Nil dhankar
19 Oct 2021 4:26 PM IST
महिला वकील को धमकी: रास्ता रोककर युवकों ने किया गाली-गलौज
x
जांच जारी

बिलासपुर। बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका में रहने वाली अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की शाम वे बाजार गई थीं। रात आठ बजे वे गांधी चौक से वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान बहतराई चौक के पास तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। वे युवकों के किनारे से अपनी स्कूटी निकालते हुए जाने लगी। इसी बीच युवकों ने उनके वाहन को रोक लिया। इसका विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने इस दौरान मोबाइल से युवकों की तस्वीर खींच ली। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। साथ ही वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story