छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा टला, विदेश से लौटे दो लोगों की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट नेगेटिव

jantaserishta.com
12 Dec 2021 7:23 AM IST
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा टला, विदेश से लौटे दो लोगों की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट नेगेटिव
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में विदेशों से आए लोगों में फिलहाल कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की मौजूदगी नहीं मिली है। यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और मालदीव से लौटे बिलासपुर के जो दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे उनकी जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। सप्ताह भर बाद यह रिपोर्ट आई है।

छत्तीसगढ़ में पैनडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, 27 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विदेश से 953 लोगों के छत्तीसगढ़ आने की सूचना मिली है। उनमें से अधिकतर की जांच की जा चुकी है। सभी को क्वारेंटीन किया गया है। बिलासपुर के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे। जांच के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट मिल गई। दोनों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट नहीं पाया गया है। डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा, अभी तक कोई खतरा नहीं दिख रहा है, लेकिन लोगों की आवाजाही को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत बढ़ गई है। उन्होंने कोरोना रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने और भीड़भाड़ से बचने की बात कही है।
दोनों मरीजों पर FIR भी करानी पड़ी
पैनडेमिक कंट्रोल के डाइरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, बिलासपुर में विदेश से लौटे जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए उनके खिलाफ प्रशासन ने महामारी एक्ट के तहत FIR भी कराया है। दरअसल दोनों मरीज जांच के बाद क्वारेंटीन होने की जगह यात्रा पर चले गए। कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संपर्क किया तो पता चला कि वे मुंबई और दूसरी जगहों पर पहुंच गए हैं। लौटने को कहा गया तो वे आनाकानी करने लगे थे। FIR दर्ज होने के बाद लौटे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story