छत्तीसगढ़

तेंदुआ की धमक, लोगों में डर का माहौल

Nil dhankar
26 March 2023 3:02 PM IST
तेंदुआ की धमक, लोगों में डर का माहौल
x

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको में कॉफी प्वाइंट के पास तेंदुए का शावक देखा गया है। कहीं से लौटते वक्त डायल 112 की टीम को कॉफी प्वाइंट के नजदीक तेंदुए का शावक नजर आया, जिसे उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया। झाड़ियों के बीच छिपे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वन मंडल कोरबा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तस्दीक के लिए एक टीम को मौके के लिए रवाना भी किया है। शहर के इतने करीब तेंदुए को देखे जाने की खबर से इलाके में भय का माहौल है। बता दें कि, कोरबा और कटघोरा वन मंडल में कुछ माह पहले भी तेंदुआ दिख चुका है। तेंदुए ने मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Next Story