छत्तीसगढ़

खरोरा में सफाई कर्मचारी की पिटाई

Nilmani Pal
19 March 2022 9:55 AM IST
खरोरा में सफाई कर्मचारी की पिटाई
x

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की. और बताया कि वो शांतनु एवं सिद्धांत के साथ नहाने तालाब जा रहे थे उसी समय सिद्धांत ने वाद विवाद करने लगा. जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

मारपीट से प्रार्थी को गंभीर चोट आई है. वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

Next Story