छत्तीसगढ़

देवगढ़ धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक जुटे हजारों की संख्या में श्रद्धालु

jantaserishta.com
1 March 2022 8:05 PM IST
देवगढ़ धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक जुटे हजारों की संख्या में श्रद्धालु
x
पढ़े पूरी खबर

लखनपुर के सीमावर्ती क्षेत्र व विकासखंड के ग्राम महेशपुर देवगढ़ सहित आसपास के शिव जी की मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व जलाभिषेक मंगलवार 1 मार्च को किया गया। मंगलवार को शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, की गई जल व दूध से अभिषेक भी किया गया इसके लिए शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई थी। वहीं भक्त भी रेड नदी से जल भरकर देवगढ़ व महेशपुर मंदिर में से जल चढ़ाने पहुंचे। वही महेशपुर व देवगढ़ में आज 1 मार्च दिन मंगलवार से महाशिवरात्रि के दिन से मेला शुरु होगा। जिसमें 3–5 दिवसीय का मेला लगेगा महाशिवरात्रि पर आस पास के शिवालयों में हर-हर महादेव और ऊं नमः शिवाय गूंज रहा है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है। महेशपुर के शिव मंदिर देवटिकरा के देवगढ़ मंदिर, लखनपुर के शिव मंदिर, कुंवरपुर के शिव जी की मंदिर, रजपुरी के शिव मंदिर, एवं हर गांव में बने शिव जी की मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी थी, इसके लिए मंदिरों में साप सफाई व रंग रोगन पहले से किया गया था। देवगढ़ व महेशपुर के शिव मंदिरों के पास 3–5 दिनों तक मेला लगेगा। इसके लिए यहां टूरिंग टाकिज, झूले, होटल व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लग गई है। मेले में देश,राज्य, जिले सहित आसपास के गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसी तरह देवगढ़ मंदिर में भी सुबह से शिव भक्तों की कतार लगी रही वही महेशपुर में भी सुबह से ही शिव भक्ति की कतार लगी रही। यहां महेशपुर देवगढ़ लखनपुर शिव मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। यहां मंदिरों में लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का दर्शन कर रहे हैं शिवालयों में जल चढ़ाने बड़ी संख्या में श्रद्घालु हर-हर महादेव के जयकारा के साथ नदियों से जल भर कर शिवलिंग में जल चढ़ाए।














jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story