छत्तीसगढ़

किसान से मारपीट करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

jantaserishta.com
7 April 2025 12:25 PM IST
किसान से मारपीट करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक द्वारा किसान से की गई मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने किसान से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया चुका है। वहीं इस मामले में हथबंद थाने के दो आरक्षकों को निलंबित भी किया जा चुका है।
मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस ने किसान से मारपीट मामले में राइस मिल के मुंशी शत्रुहन नवरंगे और उसके साथी खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच देवनारायण साहू को गिरफ्तार किया है। इस घटना का मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल अब भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी रौनक अग्रवाल की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक और उसके साथियों द्वारा एक किसान को बेरहमी से पीटा गया था। किसान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने एफआईआर दर्ज करवाई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story